दशकों बाद भी नहीं बनी सड़क, लोगों ने किया प्रदर्शन
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र की पिपड़ा करौती पंचायत करौती मुहल्ले में सड़क नहीं होने से लोगों क
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र की पिपड़ा करौती पंचायत करौती मुहल्ले में सड़क नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क नहीं होने से गुस्साए लोगों ने गांव में जमकर प्रदर्शन किया।
जानकारी अनुसार पिपड़ा करौती पंचायत के करौती मुहल्ले में कई वर्षों से कच्चे रास्ते को अधूरा छोड़ दिया गया है। निर्माण कार्य करने को ले स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार शिकायत भी की गई है। परंतु अब तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। सड़क निर्माण व अन्य समस्याओं के निदान की मांग को ले मोहल्लेवासियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपड़ा करौती वार्ड संख्या दो स्थित मंडल टोला व यादव टोला के ग्रामीण पुलकित यादव, सिकन्दर यादव, विरेन्द्र मंडल, पप्पू मंडल, कुलदीप यादव, अमरेन्द्र यादव, राजनन्दन यादव, मन्टु यादव, राजकिशोर मंडल,गैनू मंडल, फोटो मंडल, पलटन मंडल, हुलास मंडल, गणेश यादव, सुरेश यादव, पाथो यादव, पवन यादव, रामसागर यादव, वकिल मंडल, नवीन यादव, उषा देवी, रानी देवी, कौशल्या देवी सहित अन्य ने बताया कि रास्ते की मांग को ले पूर्व में कई बार प्रशासन को आवेदन दिया गया है। बावजूद इसके अब तक समस्याओं के निदान के लिए पहल नहीं किया गया है। इस वजह से दो हजार से अधिक की आबादी के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वर्तमान समय में रास्ते में दो-से-तीन फीट पानी लगे रहने के कारण लोगों का पैदल आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। वहीं काफी समय तक पानी के जमा रहने से विभिन्न प्रकार के बीमारियों के फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसके अलावा पानी में सर्प एवं अन्य कीड़े-मकोड़े के रहने से लोग अपनी जान हथेली पर रखकर आबादी करने पर विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व ग्रामीण उमेश मंडल की पत्नी रंजू देवी की मौत विषैले सर्पदंश से हुई। इस दौरान उदाकिशुनगंज पश्चिमी के जिप सदस्य अमन कुमार यादव ने कहा कि दोनों टोले में पंचायत की काफी घनी आबादी है। इसके बाद भी लोगों को आवाजाही के लिए सड़क नहीं है। आजादी के बाद सात दशक से इस पंचायत के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जिप सदस्य ने बताया कि इससे पहले सड़क निर्माण की मांग को ले पिपरा करौती मुख्य सड़क को जाम कर ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद डीसीएलआर ललित कुमार सिंह ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। वहीं कुलदीप यादव, राजकिशोर मंडल, पवन यादव सहित अन्य ने बताया कि बारिश के समय में आवाजाही करने में लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके लिए अविलंब सड़क निर्माण के लिए विभागीय अधिकारी को पहल करने की जरूरत है।