Move to Jagran APP

बाढ़ प्रभावित इलाके के लोग हैं परेशान, प्रशासन निष्क्रिय : प्रो. चंद्रशेखर

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र में कोसी के पानी कई गांवों में पहुंच गया है। लोगों में भय का माहौल ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 12:02 AM (IST)
बाढ़ प्रभावित इलाके के लोग हैं परेशान, प्रशासन निष्क्रिय : प्रो. चंद्रशेखर
बाढ़ प्रभावित इलाके के लोग हैं परेशान, प्रशासन निष्क्रिय : प्रो. चंद्रशेखर

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र में कोसी के पानी कई गांवों में पहुंच गया है। लोगों में भय का माहौल है। किसी प्रकार लोग दिन गुजार रहे हैं। प्लास्टिक उन परिवारों को इस विपदा में सहारा है। सरकारी स्तर पर बाढ़ से घिरे प्रखंड क्षेत्र के लोगों को सहायता नहीं मिल पाया है। पूर्व मंत्री सह विधायक प्रो. चंद्रशेखर व प्रदेश महासचिव इंजीनियर नवीन कुमार निषाद राजद कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव का हाल जाना। इस दौरान रतवारा पंचायत के कपसिया गांव में हाई स्कूल मैदान में शरण लिए बाढ़ से पीड़ित परिवारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि वे इससे पूर्व भी आलमनगर विधानसभा के आलमनगर प्रखंड से बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलने आए थे। आज भी दर्जनों गांव का दौरा किया आश्चर्य और दु:ख हो रहा कि गरीबों को राहत नहीं दिया जा रहा है। जब वे मंत्री थे तो इससे कम पानी आया था लेकिन प्रभावित पंचायतों के गांव में सूखा राशन वितरण के साथ-साथ सभी गांव में कम्युनिटी किचन चलाया गया था। लेकिन इस बार 20 दिन से पानी है परंतु इस सुशासन बाबू के तरफ से राशन वितरण नहीं किया जा सका है। क्षेत्र में बाढ़ का भयावह स्थिति है। मक्के का फसल कोई लेने वाला नहीं है। धान की फसल डूब गया है। लोग परेशान हैं। क्या खाएंगे, कैसे रहेंगे। वे सरकार से आग्रह करते हैं सिर्फ सुशासन का ढोल नहीं पीटें धरातल पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को अविलंब सूखा राशन मुहैया कराने के साथ-साथ आपदा के नियम के तहत सहायता मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि आपदा विभाग का नियम है कि तीन दिन जिस चूल्हे में पानी रहेगा उसे चौथे दिन भोजन कराना सरकार की जिम्मेवारी है। लेकिन यहां की स्थिति काफी खराब है। 20 दिन बाद भी कोई सुधि लेने वाला नहीं है। मौके पर राजद प्रदेश महासचिव इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने कहा कि सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। कई सड़कें और कई गांव पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लेकिन पदाधिकारी अब तक लापरवाही बरत रहे हैं। राजद चुप बैठने वालों में से नहीं है। मौके पर प्रदेश महासचिव देव किशोर यादव, युवा जिला अध्यक्ष राजीव राजा, पुरैनी पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, राजद जिला महासचिव अनुरंजन कुमार सिंह गोल्डन राजद, कार्यकर्ता बिरेंद्र प्रसाद सिंह, सुभाष गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, सुनील राय, महेश्वर मंडल, सुधीर सिंह, प्रभु सिंह, डॉ. अशोक सिंह सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.