Move to Jagran APP

जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बने चंदेश्वरी ऋषिदेव

मधेपुरा। प्रखंड के हरैली गांव स्थित शांतिनगर में जिलाध्यक्ष के आवास परिसर में जदयू महादलित प

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 01:05 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 01:05 AM (IST)
जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बने चंदेश्वरी ऋषिदेव
जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बने चंदेश्वरी ऋषिदेव

मधेपुरा। प्रखंड के हरैली गांव स्थित शांतिनगर में जिलाध्यक्ष के आवास परिसर में जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एतवारी ऋषिदेव अनल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महादलित समुदाय के प्रमुख व्यक्ति एवं जदयू के कई साथी के उपस्थिति में जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के द्वारा उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष पद पर हरैली गांव के चंदेश्वरी ऋषिदेव को प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। मौके पर जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि चंदेश्वरी ऋषिदेव को उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। चंदेश्वरी ऋषिदेव की पहचान एक अनुभवी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से बनी हुई है। साथ ही समाज में उनकी गहरी पकड़ है। वहीं जयकृष्ण कुमार ऋषिदेव,नारायण ऋषिदेव, पन्नालाल ऋषिदेव, रीता देवी, बलराम ऋषिदेव, शंकर कुमार, अजय कुमार, संतोष कुमार ऋषिदेव, कमलेश्वरी ऋषिदेव, राजेश ऋषिदेव, फुलो देवी, अखिलेश कुमार, बीरेंद्र ऋषिदेव, कामो ऋषिदेव, मंटू कुमार, अशोक ऋषिदेव सहित अन्य लोगों ने उनके अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.