Move to Jagran APP

विकास दिवस के रूप में जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के पटेल चौक स्थित शिव दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश की 70 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:40 PM (IST)
विकास दिवस के रूप में जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन
विकास दिवस के रूप में जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के पटेल चौक स्थित शिव दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश की 70 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन राय ने की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन राय, ज्योति मिश्रा, मीडिया प्रभारी कसीर उद्दीन, पार्टी के जिला महासचिव सुनील मंडल, अधिवक्ता राजेंद्र मंडल, पूर्व मुखिया जदयू नेता उपेंद्र प्रसाद मेहता, संजय कुमार मंडल, शंभू मेहता, गौतम मेहता, संतोष कुमार, रामप्रवेश पंडित, वकील मंडल गुलाब चंद्र पौधार, दिनेश मेहता, विलक्षण मेहता, हरे कृष्ण महतो, राजेंद्र प्रसाद साह, देवनारायण राम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिंहेश्वर में भी मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

loksabha election banner

संवाद सूत्र, सिंहेश्वर (मधेपुरा): प्रखंड क्षेत्र में स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में जदयू कार्यकर्ता ने एक कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष कार्तिक कुमार कर्ण ने किया। मौके पर जवाहर विश्वास,रमेश विश्वास,मुकेश मेहता, मणिकांत मणि,रमेश भारती, तेज नारायण यादव, उमेश मंडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। केक काटकर मनाया गया सीएम का जन्मदिवस

संवाद सूत्र, शंकरपुर (मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम की आयोजन नव मनोनीत जदयू प्रखंड अध्यक्ष पारसमणि आजाद ने किया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने अपने अपने संबोधन में सीएम के लंबी उम्र की कामना की। मौके पर बीडीओ सरस्वती कुमारी, सीओ राजेंद्र राजीव, बिनोद सरदार, दीपक कुमार, प्रदीप झमेली, संजय राणा, प्रभात राम, पप्पू राय, अरविद यादव, राजीव रंजन, नाजीर इन्द्रभूषण कुमार, रंजन कुमार, महेन्द्र ऋषिदेव सहित कई लोग मौजूद थे। सीएम के नेतृत्व में तेजी से हो रहा सूबे का विकास

संवाद सूत्र,गम्हरिया (मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय के प्रांगण में बने बाढ राहत शेड में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता की अध्यक्षता में सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार, करमलाल मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजो मेहता, शम्भू सिंह, बेलुन मंडल, सत्यनारायण मंडल, रामदेव कामती, अमरेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, नन्दन मेहता, नागेश्वर मेहता, मो सुभान, सत्यनारायण कामती, अरुण मेहता, बिनोद मंडल, उदय साह, योगेंद्र रंजन, संतोष यादव, बासुदेव यादव, जनार्दन मेहता, मनोज मेहता, संजय सादा, ललन यादव, संतोष मेहता, मिथिलेश कुमार गुड्डू यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिहारीगंज में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान के कला मंच पर जदयू कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके 70 वें जन्मदिन पर केक काटकर ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना किया। कार्यक्रम के दौरान जदयू जिला महासचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2005 से बिहार में तेजी से विकास हुआ है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजनीति साह, मुन्ना दास, अखिलेश मेहता, इमरान आलम, बीरेंइ मंडल, अरविद सिंह, राजेश मेहता, सुभाष वर्मा, प्रमोद मंडल एवं अन्य उपस्थित थे। कुमारखंड में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

संवाद सूत्र,कुमारखंड(मधेपुरा): सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रतन कुमार समेत पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी, पूर्व युवा अध्यक्ष राजीव कुमार, राजेश झा आदि ने जदयू कार्यालय में संयुक्त रूप से केक काटकर इलाके से आए लोगों को खिलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.