Move to Jagran APP

प्रखंड अध्यक्ष के स्वजन को मिले एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी : विधायक

मधेपुरा। पूर्व मंत्री सह विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव के हत्य

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 11:27 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 11:27 PM (IST)
प्रखंड अध्यक्ष के स्वजन को मिले एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी : विधायक
प्रखंड अध्यक्ष के स्वजन को मिले एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी : विधायक

मधेपुरा। पूर्व मंत्री सह विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव के हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। यह बड़ा सवाल है। जब सत्ताधारी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का यह हाल है तो फिर अन्य लोगों की स्थिति क्या होगी। विधायक बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार एक करोड़ रुपये का मुआवजा और एक व्यक्ति को व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे। वर्ष 1992 में मठाई में शत्रुध्न यादव की हत्या हुई थी। वहीं वर्ष 1999 में चौसा में राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव की हत्या हुई थी। उस समय मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव पहुंचे थे। दोनों के स्वजनों के एक-एक लोगों को सरकारी नौकरी दी गई थी। आज क्या नियम बदल गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष के स्वजनों को भी मुआवजा व सरकारी नौकरी मिलना चाहिए। वे एक वफादार सिपाही थे। विधायक ने कहा कि सूबे की सरकार संवेदनहीन है। कार्यकर्ता की मौत के बाद जब जिलाध्यक्ष बात करने की कोशिश की तो 18 घंटे तक बात नहीं हुई। हर ओर अपराध का बोलबाला है। पुलिस तत्काल हत्यारे की गिरफ्तारी करें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.