होम क्वारंटाइन में रहेंगे बिना रेड जोन से आने वाले प्रवासी
मधेपुरा। देश के विभिन्न रेड जोन क्षेत्र से घर आए प्रवासी मजदूरों को छोड़कर शेष प्रवासी मजद
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 04:48 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 04:48 PM (IST)
मधेपुरा। देश के विभिन्न रेड जोन क्षेत्र से घर आए प्रवासी मजदूरों को छोड़कर शेष प्रवासी मजदूरों को अब 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया जाएगा। इस बाबत अंचलाधिकारी सह आपदा नोडल पदाधिकारी रामअवतार यादव ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, अहमदाबाद, सूरत,मुंबई,पूना, गुड़गांव, बेंगलुरू कोलकाता आदि रेड जोन से आने वाले को छोड़कर अन्य विभिन्न प्रदेशों एवं स्थानों से घर वापसी को आने वाले शेष प्रवासियों को होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें