Move to Jagran APP

प्रशिक्षण से ऊर्जावान होंगे भाजपा कार्यकर्ता

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज उत्तरी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार और कार्यकरी अध्यक्ष ब्रजेश मंडल क

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 11:20 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 11:20 PM (IST)
प्रशिक्षण से ऊर्जावान होंगे भाजपा कार्यकर्ता
प्रशिक्षण से ऊर्जावान होंगे भाजपा कार्यकर्ता

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज उत्तरी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार और कार्यकरी अध्यक्ष ब्रजेश मंडल के संयुक्त अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

loksabha election banner

बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय कार्यशाला को लेकर भी मंथन किया। नेताओं ने कहा कि आगामी छह और सात फरवरी को होने वाले दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला से कार्यकर्ता ऊर्जावान होंगे। कार्यकर्ताओं में काम करने की ललक बढ़ेगी। इससे संगठन धारदार होगा। उत्तरी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार ने कहा कि किसी भी दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ के समान होता है। कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो भाजपा देशभर में सशक्त संगठन है। यद्यपि स्थानीय तौर पर इसे और मजबूत करने की जरूरत है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी शशिकांत झा व बिहारीगंज मंडल अध्यक्ष चंद्रहास साह ने कहा कि देश और बिहार में एनडीए की सरकार लोगों के हित में बेहतर काम कर रहीं है। एनडीए सरकार में हर तबके का उत्थान हुआ है। विकास का काम निरंतर जारी है। मंडल प्रभारी ने बताया कि मंडल स्तरीय अगठित मोर्चा एवं प्रकोष्ठ का गठन अति शीघ्र कर उसकी छाया प्रति जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही छह एवं सात फरवरी को दो दिवसीय पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में शशिकांत झा, चंद्रहास साह, सत्यनारायण पोद्दार, ब्रजेश मंडल, राजेन्द्र पासवान, हरिलाल मंडल, शंभू सिंह, हलेश्वर भगत, मनोज मोदी, रणविजय पासवान, भोला ठाकुर, हीरा लाल साह, रमेश कुमार महतो, ललन महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.