राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने की बैठक
मधेपुरा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के पदाधिकारियों ने बैठक कर क
मधेपुरा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के पदाधिकारियों ने बैठक कर कोरोना काल में घैलाढ़ प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक प्रमोद दास, स्वास्थ्य विभाग में पदस्थापित चालक विजय कुमार राम व संविदा पर कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिनाष कुमार गुप्ता की हुई असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। महासंघ (गोप गुट) के मुख्य संरक्षक मु. इजहार आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला सचिव रवींद्र कुमार, सम्मानित अध्यक्ष विनोद कुमार विमल, उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव, जवाहर प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार और ब्रजेश कुमार सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मांग की कि मृत सरकारी कर्मियों के आश्रित को अनुकंपा पर अविलंब नियुक्त किया जाये। साथ ही मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा घोषित 50 लाख रुपए की बीमा राशि का भुगतान किया जाय।