संगठन विस्तार को लेकर हम कार्यकर्ताओं ने की बैठक
मधेपुरा। प्रखंड की गंगापुर पंचायत स्थित कचहरी टोला में हिदुस्तानी आवाम मोर्चा सैकुलर के ने
मधेपुरा। प्रखंड की गंगापुर पंचायत स्थित कचहरी टोला में हिदुस्तानी आवाम मोर्चा सैकुलर के नेता उमेश ऋषिदेव के आवास पर संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान हम पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से गंगापुर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए उमेश ऋषिदेव, पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए रुदल मंडल एवं पंचायत के महासचिव पद के लिए मुनीलाल पंडित का मनोनयन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार भारती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम पार्टी की भूमिका अहम होगी और प्रदेश में हम पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन ही सरकार आएगी। इसके लिए हम लोगों को पार्टी की मजबूती के लिए पंचायत ही नहीं वार्ड स्तर से भी नीचे टोला मोहल्ला में जाकर आम लोगों को पार्टी के संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कार्यकाल में किए गए कार्य एवं उनकी मंशा को बताना होगा। मौके पर रितेश कुमार राम, वकील ऋषिदेव, विनोद कुमार राम, ओमनाथ ऋषिदेव, भावेश कुमार शर्मा, विनय कुमार विशाल, बिगन ऋषिदेव सहित हम पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।