40 मीटर लंबा तिरंगा लेकर किया भ्रमण
संवाद सूत्र उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का युवाओं में खासे उत्साह
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 07:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का युवाओं में खासे उत्साह देखा गया। खुशी ओतप्रोत युवाओं ने युवाओं ने 40 मीटर लंबे तिरंगे लेकर सड़कों पर भ्रमण किया। युवाओं में जोश भरा नजर आया। स्थानीय युवाओं ने कहा कि देश की प्रति जज्बा है। अगले बार इससे बड़ा तिरंगा का प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की शान है। जिसे झुकने नहीं दिया जाएगा। खास बात रही की आगे युवाओं के हाथ में लंबा तिरंगा लहर रहा था तो पीछे घुड़सवार की टीम चार चांद लगा रहा था। विभिन्न जगहों के झंडोत्तोलन समारोह में भाग लेने जा रहे अनुमंडल प्रशासन के वाहनों के आगे घुड़सवार टीम चल रहे थे। इस बार नजारा अलग हटकर आकर्षक लग रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें