Move to Jagran APP

घरेलू विवाद सुलझाने गए पड़ोसी को चाकू घोंपकर किया जख्मी

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर के वार्ड 10 में सोमवार करीब 11 बजे घरेलू विवाद में समझ

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 07:46 PM (IST)
घरेलू विवाद सुलझाने गए पड़ोसी को चाकू घोंपकर किया जख्मी
घरेलू विवाद सुलझाने गए पड़ोसी को चाकू घोंपकर किया जख्मी

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर के वार्ड 10 में सोमवार करीब 11 बजे घरेलू विवाद में समझाने गए पड़ोसियों को जवाहर साल ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। बाद में लोगों ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने तत्काल उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

prime article banner

बताया गया कि रामपुर के वार्ड नंबर 10 के जवाहर साह ने चाकू घोंपकर दो लोगों को जख्मी कर दिया। इनमें कलेश्वर साह की पत्नी अमेरिका देवी 55 वर्ष और विनोद साह के साले के 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार शामिल है। बताया गया कि सोमवार को करीब 11 बजे जवाहर साह के घर हल्ला हो रहा था। इसी बीच पड़ोसी देखने के ख्याल से उनके घर गए। लोगों को देखकर जवाहर साह उग्र हो गया और चाकू घोंपकर अमेरिका देवी और विशाल कुमार को घायल कर दिया। हल्ला होने पर आस पड़ोस लोग पहुंचे। घायलों को तत्काल पीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति को देख सदर अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि मधेपुरा से भी दरभंगा रेफर करने की बात कही गई है। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर जवाहर साह को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंचे। और घटना स्थल से उक्त व्यक्ति जवाहर साह को हिरासत में लिया गया है। लोगों का कहना था कि कुछ दिनों से जवाहर साह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना का कारण यह भी हो सकता है। घायलों की गंभीर स्थिति है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.