देश को तोड़ने की हो रही साजिश : राजद
मधेपुरा। राजद द्वारा कर्पूरी ठाकुर जयंती पखवाड़ा समारोहपूर्वक मनाया गया। प्रदेश नेतृत्व के ि
मधेपुरा। राजद द्वारा कर्पूरी ठाकुर जयंती पखवाड़ा समारोहपूर्वक मनाया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर शामिल हुए। मौके पर इन्होंने कहा कि मनुवादी शक्तियां देश को तोड़ने की साजिश कर रही है। इन्होंने कहा कि 1990 में सामाजिक विषमता दूर करने के लिए जब वीपी सिंह की सरकार ने आरक्षण दिया तो मनुवादी ताकतों ने सरकार गिरा दिया। इन्होंने सबों से एकजुट होकर सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी का विरोध करने का आह्वान किया। राजद जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का अनुसरण करनी चाहिए। प्रदेश महासचिव विजेंद्र यादव एवं कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि देश बचाने के लिए मनुवाद का खात्मा करना आवश्यक है। कार्यक्रम को जिला प्रधान महासचिव रामकृष्ण यादव, गोसाई ठाकुर, वैद्यनाथ पासवान, जवाहर पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, सुरेश यादव, किशोर कुमार, डॉ. दीपनारायण यादव, आनंदी मंडल, डॉ. राजेश रतन मुन्ना, पप्पू यादव, मनोहर यादव, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, वेद प्रकाश, रामजी यादव, संजीव कुमार, संजीव कुमार, अनिल यादव, विश्वजीत राम, दीप नारायण गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, रिकू कुमार, अशोक यादव, विजय कुमार, गणेश कुमार, वैद्यनाथ भगत, बालकृष्ण यादव, डॉ. देव प्रकाश, जवाहर यादव आदि मौजूद थे।