Move to Jagran APP

Madhepura Election Result 2019: जदयू के दिनेश ने राजद के शरद को हराया

राज्‍य के सर्वाधिक चर्चित सीट में से एक मधेपुरा लोकसभा में दिनेश चंद्र यादव विजयी हुए। उन्‍होंने यहां के दो कद्दावर नेताओं को पराजित किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:14 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:14 PM (IST)
Madhepura Election Result 2019: जदयू के दिनेश ने राजद के शरद को हराया
Madhepura Election Result 2019: जदयू के दिनेश ने राजद के शरद को हराया

मधेपुरा [जेएनएन]। राज्य के सर्वाधिक हॉट सीटों में शुमार मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र पर जदयू ने कब्जा जमाया। यहां जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने राजद प्रत्याशी शरद यादव को शिकस्त दिया। वहीं मौजूदा सांसद पप्पू यादव मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे। कभी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शरद यादव के इस बार राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में आने से मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया था।

loksabha election banner

60 प्रतिशत मतदान हुआ था

मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में 1884216 वोटर हैं। यहां 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। निवर्तामान सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव यहां से तीसरे नम्‍बर पर रहे।

2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मधेपुरा में प्राप्त मत

दिनेश चंद्र यादव (जदयू) 624334

शरद यादव राजद 322807

राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव जाप 97631

दिनेश चंद्र यादव इससे पहले तीन बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। यद्यपि मधेपुरा से इनकी यह पहली जीत है। दिनेश चंद्र यादव 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज किए थे। उसके बाद वे राज्य में उद्योग मंत्री बनाए गए। वहीं रनर रहे शरद यादव अब तक सात बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने चार बार मधेपुरा से ही जीत दर्ज की है। इन चार जीत में सर्वाधिक महत्पूर्ण जीत 1999 की थी। जब इन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को ही हराया था।

2019 में मधेपुरा लोकसभा से 13 प्रत्याशी हैं मैदान

1. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव - जाप

2. दिनेश चंद्र यादव - जदयू

3. शरद यादव - राजद

4. अनिल भारती - राष्ट्रवादी जनता पार्टी

5. उमाशंकर - बहुजन मुक्ति पार्टी

6. मनोज मंडल - आम अधिकार मोर्चा

7. राजीव कुमार यादव - बलिराजा पार्टी

8. सुरेश कुमार भारती - असली देशी पार्टी

9. मु. अरसद हुसैन - निर्दलीय

10. सुमन कुमार झा - निर्दलीय

11. राजो साह - निर्दलीय

12. विनय कुमार मिश्र - निर्दलीय

13. जयकांत यादव - निर्दलीय

2014 लोकसभा के चुनाव में प्राप्‍त मत 

राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव राजद 368937

शरद यादव जदयू 312728

विजय कुशवाहा भाजपा 252534

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.