Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार लाया बहार: कुमुद

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुबन गांव स्थित बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता के आवास पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:22 PM (IST)
मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार लाया बहार: कुमुद
मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार लाया बहार: कुमुद

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुबन गांव स्थित बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता के आवास पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया। यद्यपि इस दौरान विधायक खुद मौजूद नहीं थे। इस समय विधायक पटना में हैं। अलबत्ता पूरे कार्यक्रम की कमान विधायक की मुखिया पत्नी कुमुद कुमारी संभाल रखे हुए थे। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोटो सामने रख केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने पूरे उमंग के साथ खुशियां मनाई। मुख्यमंत्री का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर लोगों ने केक और जलेबी खाया। वहीं एक दूसरे का मुंह मीठा किया। मौके पर विधायक की मुखिया पत्नी कुमुद कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा दीर्घायु रहे। यह उनकी ओर से ईश्वर से कामना है। उन्होंने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ। हर तरफ काम हुआ। हर तबके का उत्थान हुआ। बिहर विकास के पथ पर आगें बढ रहा है। सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना का काम हो रहा है। गांव और गलियों में पक्की सड़क का निर्माण हुआ। जल जीवन हरियाली योजना के तहत काम हुए। नशा मुक्ति से समाज में खुशियाली आई है। मौके पर उपेंद्र प्रसाद मेहता, उषा देवी, कुमुद कुमारी, प्रियांशु कुमार उर्फ निक्कू, देवनारायण राम, इन्द्रदेव राम, पिटू सिंह, पारितोष चटर्जी, धनेश्वर महतो, बिजेंद्र ठाकुर, नरेश महतो, अनिरूद्ध मेहता, गोपाल मेहता, अमरेंद्र कुमार, शालीग्राम मुखिया, शंभू कुमार सुमन, अभिषेक कुमार बंटी, इन्द्रदेव मेहता, सिकेदर मेहता, नारद मंडल, सरपंच भीम कुमार अभिलाषा, बिपीन कुमार, मनोज कुमार दास, ललालचंद सहनी, मनोहर मेहता, महेश्वर ठाकुर, धर्मेन्द्र कुमार, जदयू मीडिया सेल प्रभारी संतोष कुमार, प्रवीण राम, राजेश कुमार पासवान, नटवर, चंदन आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.