Move to Jagran APP

जयंती पर याद किये गए जननायक कर्पूरी ठाकुर

मधेपुरा। जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के शिवनंदन प्रसाद मंडल विधि महाविद्यालय परिसर में कपू

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:13 AM (IST)
जयंती पर याद किये गए जननायक कर्पूरी ठाकुर
जयंती पर याद किये गए जननायक कर्पूरी ठाकुर

मधेपुरा। जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के शिवनंदन प्रसाद मंडल विधि महाविद्यालय परिसर में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रो. सत्यजीत यादव ने की। इस समारोह में कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी विचारों पर चर्चा की गई। मौके अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. नीरज कुमार, अभय सिंह, अशोक चौधरी, नरेश पासवान, डॉ. धर्मेद्र राम, प्रो. शंभू कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

जननायक कर्पूरी प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला की अध्यक्षता में कर्पूरी चौक पर समारोह आयोजित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कर्पूरी प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष सहित समिति के सभी सदस्यों ने कर्पूरी चौक स्थित कर्पूरी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर रामकृष्ण यादव, लोजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रसन्न कुमार, प्रो शोभाकांत यादव, दिनेश ऋषिदेव, प्रकाश कुमार पिटू, जयकिशोर यादव, गणेश मानव, जयकांत यादव, गोपाल यादव, गणेश यादव, पंकज यादव, कुंदन यादव, अमित कुमार, ई अमरदीप, शत्रुधन प्रसाद यादव, रामचंद्र यादव, संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हम के जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मनायी गई। मौके पर पार्टी कार्यकर्ता चंदन ऋषिदेव, भिव कुमार राम, संतोष कुमार राम, अरविद कुमार ऋषिदेव, प्रभाष कुमार, ध्रुब नारायण ऋषिदेव, गंगा राम, राजकुमार ऋषिदेव, ललन कुमार राम, रंजीत कुमार, श्यामसुन्दर राम, संजय ऋषिदेव, धीरज कुमार गौतम सहित अन्य मौजूद थे।

पुरैनी : प्रखंड प्रमुख सविता कुमारी के आवास पर जदयू कार्यकर्ताओ ंने समारोह आयोजित कर कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, जवाहर मेहता, निर्मल ठाकुर, मु.जुबेर आलम, सुजीत कुमार मेहता, चंद्रदेव ठाकुर, गौरी यादव, पिटू साह, मु.अबरार उर्फ हीरा, अनिल कुमार सिंह, सुभाष लाल, संजीत मेहता, अवधेश राज कुशवाहा, संजय साह, पंकज भगत, संजय ठाकुर, यतिन्द्र यादव, सुमित्रा देवी सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.