Move to Jagran APP

मौका मिला तो बदल दूंगी बिहारीगंज की तस्वीर : सुभाषिनी बुंदेला

मधेपुरा। जब तक किसान समृद्ध नहीं होंगे तब तक समाज खुशहाल नहीं होगा। कांग्रेस कभी भी खोखले

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:28 PM (IST)
मौका मिला तो बदल दूंगी बिहारीगंज की तस्वीर : सुभाषिनी बुंदेला
मौका मिला तो बदल दूंगी बिहारीगंज की तस्वीर : सुभाषिनी बुंदेला

मधेपुरा। जब तक किसान समृद्ध नहीं होंगे तब तक समाज खुशहाल नहीं होगा। कांग्रेस कभी भी खोखले वादे नहीं करती है। अपने वादों को पूरा करने का कार्य करती है। मैं लोगों को अपना वोट बैंक नहीं मानती हूं। मुझे सभी जाति-धर्म के मतदाताओं का सहयोग है। लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने का प्रयास करती रहूंगी। उक्त बातें महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने कुश्थन में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। यहां के जनता ने जिस उद्देश्य से पिछले विधायक को बनाया। वे विकास के नाम पर धोखा देने का काम किए हैं। हमें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद भी मिल रहा हैं। मैं वादा ही नहीं विश्वास दिलाती हूं कि एक मौका मिला तो बिहारीगंज विधानसभा का तस्वीर बदल दूंगी। मेरे पिता शरद यादव को यहां की जनता का इतना प्यार मिला कि उन्होंने मधेपुरा अपना घर ही बन गया। यदि यहां की जनता का प्यार मिलता हैं, तो मैं बिहारीगंज विधानसभा को प्रदेश अलग पहचान दिलाने का कार्य करूंगी। इस दौरान उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उनके पिता भलें ही हेलीकाप्टर की यात्रा करते थे। लेकिन यहां की गरीबी देखकर मैं तेज धूप में भी पैदल या रिक्शा का सहारा लेकर गली- मुहल्ले में लोगों के बीच जाकर समस्याओ से अवगत हो रही हूं। इस दौरान उन्होंने कुश्थन, बिहारीगंज व हथिऔंधा पंचायत के कई टोले का भ्रमण कर मतदाताओं से मिली। वहीं जनता ने पूरे जोश-खरोश के साथ उनका स्वागत करते दिखें। प्रत्याशी के हाथ दिखाते ही हाथ छाप जिंदाबाद का लोगों ने नारेबाजी भी करतें दिखे। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह यादव, कांग्रेस नेता विशुनदेव प्रसाद सिंह, बीरेन्द्र आजाद, युवा राजद प्रदेश महासचिव मुन्ना खान, राजद प्रखंड अध्यक्ष तोताराम कामती, ईसा असलम, सीपीआई नेता प्रो. देवनारायण पासवान देव, दिलीप ऋषिदेव, प्रदीप यादव, मु. रियाज, सरफरोज आलम, शैलेन्द्र यादव, बबलू जायसवाल, मनोज यादव, शंभू ॠषिदेव, राम शर्मा, पवन अग्रवाल, जवाहर यादव, तुफानी भगत, किशोर साह, दीपक सिंह, अमरजीत, प्रशांत व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.