विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन
मधेपूरा। विधानसभा चुनाव के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार सहिता शुक्रवार
मधेपूरा। विधानसभा चुनाव के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार सहिता शुक्रवार से ही लागू हो गया है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने चुनाव कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया है।
जिला उप निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन भरने की सुविधा दी जाएगी। यद्यपि इसका प्रिट निकालकर उम्मीदवार को चुनाव अधिकारी को सौंपना होगा। वहीं, उम्मीदवार एफिडेविट भी ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं। नॉमिनेशन के साथ उसका प्रिट चुनाव अधिकारी को सौंपना होगा। उम्मीदवार जमानत की रकम ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। कैश देने का विकल्प भी मौजूद रहेगा। नामांकन फॉर्म सौंपने के समय उम्मीदवार के साथ दो से ज्यादा लोग नहीं जा सकेंगे। उन्हें दो से ज्यादा गाड़ियां ले जाने की इजाजत भी नहीं होगी। आलमनगर विधनसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक आलनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या है। वहीं सबसे कम मतदाताओं की संख्या बिहारीगंज विधनसभा क्षेत्र में है। आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की अधिक संख्या होने की वजह से यहां सबसे अधिक 509 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सबसे कम मतदान केंद्र सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 436 बनाया हैं। मतदान केंद्रों पर वोटरों के लिए होगी तीन कतार
कोरोना के संकट को देखते हुए मतदान केंदों पर इस बार विशेष एहतियात बरता जाएगा। बूथ पर शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जाएगा। वहीं वोटरों के लिए तीन कतारें होंगी। पहली पुरुषों के लिए, दूसरी महिलाओं के लिए और तीसरी दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगी। पहचान के लिए जरूरी हुआ तो वोटर से मास्क नीचे करने को कहा जाएगा। प्रत्येक मतदाता को ईवीएम का बटन दबाने के लिए ग्लब्स दिए जाएंगे। मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी को मास्क, सैनिटाइजर, फेस शील्ड और ग्लब्स दिए जाएंगे।
चार विस क्षेत्र में हैं 1288903 मतदाता
विधानसभा- पुरुष - महिला - सर्विस वोटर
आलमनगर : 179436 -163660 - 259
बिहारीगंज : 159200- 148074- 225
सिंहेश्वर : 160673 - 147808 - 242
मधेपुरा : 170503 - 158301 - 484 चार विस क्षेत्र में बनाए गए 1869 मतदान केंद्र विस क्षेत्र - मतदान केंद्र की संख्या
आलमनगर : 509
बिहारीगंज : 452
सिंहेश्वर : 436
मधेपुरा : 472