गम्हरिया युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बने पवन
मधेपुरा। युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर पवन कुमार मेहता का मनोनीत किया गया है। प्रखंड अ
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 07:33 PM (IST)
मधेपुरा। युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर पवन कुमार मेहता का मनोनीत किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन पर युवा जदयू की जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी ने कहा कि पार्टी में युवा कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मांग के बाद युवा नेता पवन मेहता का चयन युवा प्रखंड अध्यक्ष के लिए किया गया है। वहीं, जदयू के जिला महासचिव प्रभुनारायण मेहता, जद यू नेता करमलाल मेहता, अरुण मेहता, बेलुन मंडल, बिनोद मंडल, राजेन्द्र सादा, संतोष मेहता, मिथिलेश कुमार, नन्द कुमार, राजीव कुमार सहित दर्जनों नेता ने खुशी व्यक्त की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें