Move to Jagran APP

युवा जदयू के दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने अजय

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के कला भवन में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं  की बैठक ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:14 PM (IST)
युवा जदयू के दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने अजय
युवा जदयू के दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने अजय

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के कला भवन में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं  की बैठक जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी की अध्यक्षता में हुई जहां संगठन विस्तार पर चर्चाएं की गई। जिसमें पार्टी युवा अध्यक्ष पद के चुनाव पर चर्चा की गई। काफी चर्चा के बाद उदाकिशुनगंज प्रखंड के लिए के लिए अजय कुमार मंडल के नाम पर सहमति हुई। अजय मंडल का मनोयन युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए हुआ। पार्टी ने फिर से अजय पर भरोसा जताया है। वह इससे पहले भी अध्यक्ष थे। उन्हें यथावत पदों के लिए मनोनीत किया गया। नए संगठन प्रणाली में अजय कुमार मंडल को युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। युवा जदयू के जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी ने कहा कि अजय ने संगठन के लिए बेहतर काम किया है। जिस वजह से पार्टी ने इन पर फिर से भरोसा जताया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनोनयन के साथ ही युवा अध्यक्ष से जल्द संगठन विस्तार की उम्मीद जताया गया है। मौके पर प्रदेश संगठन सचिव सह सहरसा जिला संगठन प्रभारी सुजो मेहता, जदयू नेता विलास राम, अमरेंदर मंडल, रविशंकर मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, मनोज झा, आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.