Move to Jagran APP

प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का चुनाव हुआ संपन्न

मधेपुरा। प्रखंड के पानी टंकी मैदान में प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 07:33 PM (IST)
प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का चुनाव हुआ संपन्न
प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का चुनाव हुआ संपन्न

मधेपुरा। प्रखंड के पानी टंकी मैदान में प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष शंभु कुमार शरण की अध्यक्षता में वार्ड सदस्य प्रखंड संघ का चुनाव कराया गया। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा एवं सचिव पद के लिए मु. ऐनुल, प्रखंड महासचिव पद के लिए अमर कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष रामविलाश मंडल, प्रखंड मीडिया प्रभारी राजेश कुमार का चुयन किया गया। वहीं इस दौरान उपस्थित वार्ड सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष शंभु शरण ने कहा कि वार्ड सदस्य संघ का चुनाव सिर्फ चुनाव ही नहीं है संगठन की एकता है। जब प्रखंड के 189 वार्ड सदस्य एकजुट होंगे तो कुछ भी कर सकते हैं। वहीं इस दौरान उदाकिशुनगंज प्रखंड के वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष कमरुण हौदा ने कहा कि आपकी एकता रंग लाएगी और आने वाले समय में आप एकता की नई मिसाल पेश करेंगे। मौके पर संघ के पुरैनी प्रखंड अध्यक्ष पमपम ¨सह, बिहारीगंज प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष कमरुल होदा, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष राशिद आलम, बिहारीगंज सचिव जटाशंकर चौधरी, प्रखंड के वार्ड सदस्य मनोज कुमार, अमर कुमार, सुबोध सादा, मुकेश कुमार शर्मा, मीना देवी, नीतू देवी, बबीता देवी, वकील मंडल, सोना मंडल, गिरधारी ¨सह, गीता देवी, पोलो देवी, जनार्दन साह, परवेज आलम, गुड़िया देवी, सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य मौजूद थे।

loksabha election banner

-------------------------------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.