Move to Jagran APP

आरती नहीं लड़े मुखिया का चुनाव, कर दी पति की हत्या

मधेपुरा। शेखपुरा में डबल मर्डर के पीछे पंचायत राजनीति से जोड़कर देखी जा रही है। पुलिस

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 12:01 AM (IST)
आरती नहीं लड़े मुखिया का चुनाव, कर दी पति की हत्या
आरती नहीं लड़े मुखिया का चुनाव, कर दी पति की हत्या

मधेपुरा। शेखपुरा में डबल मर्डर के पीछे पंचायत राजनीति से जोड़कर देखी जा रही है। पुलिस भी इस बिदु पर काम कर रही है। मृतक मंजय की पत्नी आरती देवी पिछले चुनाव में मुखिया पद से चुनाव लड़ी थी। काफी कम मतों के अंतर से पराजित हुई थी। इस साल भी वह चुनाव की तैयारी में लगी थी। विपक्षी को आशंका था कि इस बार उन्हें शिकस्त मिलेगी। यद्यपि पुलिस इसके अलावा भी कई और बिदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के भाई कमलेश मेहता ने बताया कि उनका भाई का बिहारीगंज क्षेत्र से कोई-देना नहीं था। फिर वह इधर कैसे पहुंचा। यह भी बड़ा सवाल है। यद्यपि उन्होंने पुरैनी बाजार से ही स्कॉर्पियो वाहन से कहीं जरूरी कार्य से जाने की बातें कहीं थी। इसके बाद वापस नहीं लौटने पर आशंका होने लगी थी। सुबह घटना की जानकारी मिली, तब बिहारीगंज आने पर पता चला कि पुलिस ने दो शव बरामद किया है। स्कॉर्पियो और चालक गायब है। इधर इस घटना से शेखपुरा गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.