युवक की मौत, पत्नी और ससुर पर हत्या करने का आरोप
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के लौआलगान बिंद टोली में मंगलवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध स्थिति म
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के लौआलगान बिंद टोली में मंगलवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी व ससुर पर पीट-पीटकर हत्या करने का जीजा ने आरोप लगाया गया है।
बताया गया कि लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी ब्रजेश साह (30) की शादी पांच साल पहले टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवा निवासी बाल किशोर साह की पुत्री शोभा देवी से हुई थी। शोभा इन दिनों तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। लेकिन कई महीनों से ब्रजेश व उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। चार दिन पूर्व उसी विवाद के कारण दोनों पति-पत्नी के बीच काफी नोकझोंक हुई थी। बीच बचाव करने मृतक के ससुर बाल किशोर साह भी बिनटोली आए थे। इस दौरान नोकझोंक में ब्रजेश का बाया हाथ टूट गया था और ब्रजेश के ससुर बाल किशोर का सिर फट गया था। उसके बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ। मंगलवार की देर रात ब्रजेश की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गया। कुछ लोग दबी जुबान से गांव के ही कुछ लोगों के साथ पत्नी की अवैध संबंध का विवाद में युवक को जहर खिलाकर मौत के घाट उतारने की बात कह रहे थे, तो कोई शराब की अधिक सेवन करने से ब्रजेश की मौत का अनुमान लगा रहे थे। मृतक युवक के जीजा चपहरी हाट के रूपौली थाना क्षेत्र दिलीप साह ने मृतक की पत्नी शोभा देवी और ससुर बाल किशोर साह पर ही लाठी-डंडे से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।