Move to Jagran APP

जमीन विवाद में चली गोली

मधेपुरा। सदर थाना अन्तर्गत साहुगढ़ पंचायत के भातुटोला में रविवार की सुबह भूमि विवाद में गोली चल गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 06:03 PM (IST)
जमीन विवाद में चली गोली
जमीन विवाद में चली गोली

मधेपुरा। सदर थाना अन्तर्गत साहुगढ़ पंचायत के भातुटोला में रविवार की सुबह भूमि विवाद में गोली चल गई। गोली घोड़े पर बैठे व्यक्ति को न लग घोड़े के गर्दन में जा लगी। इससे घोड़ा जख्मी हो गिर गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची कि गोली चलाने वाला व्यक्ति वहां से फरार हो गया।

loksabha election banner

जानकारी हो कि सचेन यादव एवं नागो यादव के बीच पिछले 11 वर्षों से 51 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में है फिर भी विवादित जमीन पर गणेश यादव, रणवीर यादव, ललन यादव, अरविन्द यादव, मृत्युंजय यादव, पटवन करने लगा था। खेत पटवन के लिए पाइप लगाते देख दूसरा पक्ष सचेन यादव के भाई अमरेश यादव अपने घोड़े पर चढ़ विवादित जमीन पर पहुंच पटवन कर रहे गणेश यादव सहित अन्य को पटवन करने से मना किया। इसके बाद रणवीर यादव ने घोड़े पर सवार अमरेश यादव के ऊपर गोली चला दिया। गोली अमरेश यादव को न लग घोड़े के गर्दन में जा लगी। गोली लगने के साथ ही घोड़ा जमीन पर गिर गया। उसके बाद सचेन यादव घर से दौड़कर आया और एसपी को फोन से घटना की सूचना दिया। एसपी के निर्देश पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जानकारी प्राप्त किया।

उक्त विवादित जमीन को लेकर इससे पूर्व भी विवाद हो चुका है। इसमें सचेन यादव बुरी तरह जख्मी हो गया था। गेहूं काटने को लेकर हुए विवाद में दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुआ था। सदर थानाध्यक्ष केबी ¨सह ने बताया कि भूमि विवाद में गोली चलने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.