Move to Jagran APP

ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय से बढ़ा देश का मान : अरबिद

किशुनगंज प्रखंड क्षेत्र की शहजादपुर व अन्य पंचायत के गांवों में पहुंच कर लोगों के बीच भाजप

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 05:23 PM (IST)
ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय से बढ़ा देश का मान : अरबिद
ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय से बढ़ा देश का मान : अरबिद

किशुनगंज प्रखंड क्षेत्र की शहजादपुर व अन्य पंचायत के गांवों में पहुंच कर लोगों के बीच भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पत्र बांट रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र संख्या 21 से 28 तक आठ बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की प्रतियां लेकर लोगों के घर-घर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के दूसरे टर्म के पहले एक साल की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही प्रधानमंत्री का पत्र तथा बीते एक साल में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों से संबंधित पुस्तिका का वितरण किया। मौके पर भाजपा नेता अरबिद सिंह ने कहा कि दूसरे टर्म के पहले वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिया। प्रधानमंत्री का निर्णय देश हित में हुआ। निर्णय बेहद ही सराहनीय रहा। इसके साथ ही आमजनों के हित में विकासात्मक काम हुए। सरकार सबका साथ, सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम कर रही हैं। मौजूद दौर में भी आमजनों के हित में बड़े कदम उठाए गए। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच लॉकडान जैसे फैसले से करोड़ों लोगों की जान बची। विषम परिस्थितियों में भी सरकार ने जरूरतमंदों के लिए खजाने खोल दिए। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार के कार्यों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का मकसद आमजनों तक सरकार के काम को रखना है। लोग जान ले कि उनके हित में कौन कौन से काम हुए हैं। लोगों के सुझावों और विचारों को एकत्रित कर केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजेंगे। पूरे बिहार में इस कार्यक्रम को समर्थन मिलने का दावा करते हुए मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारे इस अभियान को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी के सबल नेतृत्व और केंद्र सरकार द्वारा बीते छह वर्षो में हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों का परिणाम है। कांग्रेस के कारण लोगों के मन में जो नाउम्मीदी बस गई थी, मोदी सरकार ने उनमें एक नई आशा का संचार किया है। मौके पर भाजपा नेता अरविद कुमार सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद सिंह, मंडल महामंत्री अजीत कुमार सिंह, शक्ति केंद्र के प्रभारी हीरा प्रसाद सिंह, शक्ति केंद्र के प्रमुख पवन कुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष पूरण ऋषिदेव, गुरुदेव ठाकुर, राजीव मंडल, फिरदेव साह, सोना सिंह, मनोज चौरसिया एवं घनश्याम पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.