लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दुकानें की गई सील
मधेपुरा। अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान को प्रशासन ने सील कर दिया।
मधेपुरा। अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान को प्रशासन ने सील कर दिया। यहां पर दुकानदार चोरी छुपे शटर लगाकर कपड़े की बिक्री कर रहा था। इसकी भनक लगने पर प्रशासन ने जांच की। जांच के दौरान शटर लगाकर अंदर बैठाकर दुकान में कपड़े की बिक्री की जा रही थी। जहां कार्रवाई की गई। कार्रवाई में बीडीओ प्रभात केसरी, सीओ विजय कुमार राय शामिल थे। सीओ विजय कुमार राय ने बताया कि मुख्यालय स्थित तुलसी वस्त्रालय को सील किया गया है। इसके प्रोपराइटर चंदन दास पिता हरे कृष्ण दास बताया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि दुकान को अगले आदेश तक के लिए सील किया गया है। सील अवधि में जबरन दुकान खोले जाने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि तीन दिनों के अंतराल में प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र में नौ दुकानों को सील किया। बावजूद कि कई दुकानदार गड़बड़ी करने से बाज नहीं आ रहे है। अंचलाधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
तीन दुकानें की गई सील संवाद सूत्र, आलमनगर (मधेपुरा): प्रखंड क्षेत्र में एक पूजा पाठ के समान बेचने वाली दुकान, कपड़ा दुकान व एक सैलून को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सील कर दिया गया। रविवार को लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने सड़क पर उतरे अंचलाधिकारी अभय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मिन्हाज अहमद, थाना अध्यक्ष उदय कुमार सहित कई प्रखंड कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रुप से आलमनगर बाजार, खुरहान बाजार, मघेली चौक, थाना चौक, सोनामुखी चौक सहित गली मुहल्ले में खुलने वाली दुकानों का भी जायजा लिया।