बाजारों में लोग शारीरिक दूरी का नहीं कर रहे पालन
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के बाजारों में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। बाज
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:47 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 11:47 PM (IST)
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के बाजारों में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। बाजारों में लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहें हैं। इस वजह से ग्रामीण इलाकों में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रखंड के ग्वालपाड़ा बाजार, रेशना बाजार, अरार घाट, खोखसी बाजार, सरौनी बाजार में धड़ल्ले सभी दुकान खोली जा रही है। इन दुकानदारों में प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। जब की कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से ग्वालपाड़ा में पांव पसार रहा है। दिन प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें