घैलाढ़ में मिले तीन कोरोना संक्रमित मरीज
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक घैलाढ़ के फिर दो कर्मचारियों की रिपोर्ट क
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 11:57 PM (IST)
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक घैलाढ़ के फिर दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बैंक को फिलहाल 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय ने बताया कि 43 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें 40 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और बैंक के दो कर्मचारियों सहित घैलाढ़ पंचायत के रतनपुर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी लोगों के भी जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। शाखा प्रबंधक रानी कुमारी ने बताया कि बैंक के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस कारण बैंककर्मी भी दहशत में हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें