जदयू कार्यकर्ता के निधन पर शोक
मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत नरदह पंचायत के पूर्व पंचायत अध्यक्ष नरदह निवासी 48 वर्षीय शिव कुमार महतो
मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत नरदह पंचायत के पूर्व पंचायत अध्यक्ष नरदह निवासी 48 वर्षीय शिव कुमार महतो के निधन पर परिवार एवं परिजनों में शोक व्याप्त है। उनके निधन पर की खबर सुनते ही विधायक सह लघु सिचाई एवं विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जदयू खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक राज, जलश्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कांबली निषाद, युवाध्यक्ष अमित कुमार लाल, मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू यादव, पवन कुमार केडिया, सरपंच उमेश सहनी, पूर्व प्रमुख सह पंसस जवाहर मेहता, कमल किशोर यादव, प्रेमचंद्र मंडल, सुबोध कुमार मंडल, पंसस प्रतिनिधि बिलास साह, वार्ड सदस्य विजय मंडल, प्रोफेसर सुजीत कुमार मेहता, आनंद जैन, निर्मल ठाकुर, संजय साह, मु. अबरार उर्फ हीरा, मोहम्मद जुबेर आलम, मु. शहाबुद्दीन, संजय ठाकुर, अवधेश राज कुशवाहा, राजेंद्र मेहता, पंकज भगत, अनिल कुमार सिंह, डॉक्टर चंद्रशेखर साह, शिव कुमार यादव शामिल हैं।