Move to Jagran APP

प्रखंड क्षेत्रों में सादगी के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

संवाद सूत्र उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में सादगी के साथ बुधवार को

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:56 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:56 PM (IST)
प्रखंड क्षेत्रों में सादगी के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
प्रखंड क्षेत्रों में सादगी के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में सादगी के साथ बुधवार को देश का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। मुख्य समारोह अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। जहा सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराया। इससे पहले एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने आवासीय परिसर, अनुमंडल कार्यालय और कला संस्कृति एवं साहित्य विकास मंच झंडोत्तोलन किया। सिविल कोर्ट में अपर न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय शिवकुमार, एसडीपीओ सतीश कुमार ने आवासीय परिसर में सर्किल इंसपेक्टर सुरेंद्र कुमार,थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, अवर निबंधन पदाधिकारी राजीव रंजन, बीआरसी में बीईओ निर्मला कुमारी,अस्पताल में डा. इंद्रभूषण कुमार,सिचाई अवर प्रमंडल में कनीय अभियंता प्रवीण कुमार,ब्लाक में प्रमुख अनोखा कुमारी,विद्युत विभाग में सहायक अभियंता दिव्य प्रकाश मंडल, ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यपालक अभियंता रामरतन राम, नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार ने तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।

loksabha election banner

ग्वालपाड़ा : बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य हिस्सों में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख सरिता कुमारी, मधूराम प्लस टू विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार ग्वालपाड़ा पंचायत भवन में मुखिया चन्द्र मणि देवी सहित सभी पंचायतों में मुखिया ने झंडोत्तोलन किया।

आलमनगर : प्रखंड क्षेत्र में 73 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर आलमनगर प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख बेचनी देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

पुरैनी : प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्र का 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड एवं मनरेगा कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख नविता कुमारी, व्यापार मंडल में अध्यक्ष अमित कुमार लाल, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर विनयकृष्ण प्रसाद,थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक चन्द्र दास,राजस्व कचहरी परिसर में अंचलाधिकारी किशुन दयाल राय ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

मुरलीगंज: मुरलीगंज में बुधवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अब्दुल जब्बार, केपी महाविद्यालय में प्राचार्य जवाहर पासवान, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, नगर पंचायत में अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष ब्रह्मानंद जायसवाल ने झंडोत्तोलन किया गया।

गम्हरिया : गणतंत्र दिवस गम्हरिया में धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित आसपास के क्षेत्रों में सभी सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख शशि कुमार, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय,पशु चिकित्सालय में डा. मिथिलेश कुमार,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. डी एन चौधरी, बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला पर्यवेक्षक ब्युटी कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। कुमारखंड : गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह पूर्वक प्रखंड कार्यालय समेत पंचायतों में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सिघी सूर्य ने झंडोत्तोलन किया। वहीं उप प्रमुख नगीना देवी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अहमद रजा खान ने झंडा फहराकर झंडे को सलामी दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.