Move to Jagran APP

दीपों से जगमगाया घर आंगन, होती रही आतिशबाजी

फोटो- 15 एमएडी 10 19 व 21 -प्रखंड क्षेत्र में उत्साह व उल्लास के साथ बनाई गई दीपावली -घ

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 06:11 PM (IST)
दीपों से जगमगाया घर आंगन, होती रही आतिशबाजी
दीपों से जगमगाया घर आंगन, होती रही आतिशबाजी

फोटो:- 15 एमएडी 10, 19 व 21 -प्रखंड क्षेत्र में उत्साह व उल्लास के साथ बनाई गई दीपावली -घरों में मिट्टी के दीपक जला कर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना -जगह-जगह मेले का भी हुआ आयेाजन -ग्रामीण इलाके में लोगों परंपरागत हुक्का पाती भी खेला -पर्व के लिए पुलिस प्रशासन रहा चौकस

loksabha election banner

-----------

जेएनएन, मधेपुरा :

मधेपुरा। जिलेभर में दीपोत्सव का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो गया। दीपावली को ले बच्चे बुजुर्ग सबों में गजब का उत्साह था। लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं परंपरा अनुसार लोगों ने हुक्का पाती खेला। पटाखे की गूंज व लोगों के उत्साह से पूरा शहर भक्तिमय बना रहा है। रोशनी से जगमगा उठा उदाकिशुनगंज संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को प्रकाशोत्सव दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण व उल्लास पूर्वक मनाया गया। पर्व को लेकर घर आंगन दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। लोगों अपने घरों, छत के दीवारों पर मिट्टी के दीये जलाए। इस दौरान घरों को आकर्षक ढंग संजाया संवारा गया। पर्व के मौके पर युवाओं ने रातभर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। लोगों ने परंपरागत हुक्का पाती खेली। जगह जगह अकाशदीप से इलाका रोशन दिखा। पर्व के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। बुजुर्गों के पांव छू कर आशीर्वाद लिए। पर्व को लेकर प्रशासन सजग दिखा। रातभर पुलिस गश्त होता रहा। एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखा।

घैलाढ़ : प्रकाशका पर्व दीपावली प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर लोगों में काफी उमंग व उत्साह था। दिये की रोशनी से पूरा इलाका प्रकाशमय हो रहा था। बच्चों ने जमकर पटाखे छोड़े। इस दौरान लोगों ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं घरों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की और बड़े बुजुर्गों के घर जा आशीर्वाद लिया। बिहारीगंज : सुख, समृद्धि और दीपों का पर्व दीपावली शनिवार को प्रखंड क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों, प्रतिष्ठानों में उनका विधिवत पूजन किया गया। सरकारी निर्देश में रोक के बावजूद बच्चे व युवाओं द्वारा दीपावली पर जमकर आतिशबाजी की गई। बाजार में पूरे दिन भीड़ की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। संध्या होते ही बच्चे, बूढ़े और बड़े नई कपड़े पहनकर विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश और धन संपदा की देवी माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की। लोगों ने घरों को आकर्षक तरीके से सजा कर दीपक जलाए। नयानगर : दीपों का पर्व दीपावली उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर लोगों द्वारा जहां अपने घरों को आकर्षक ढंगों से सजाया - संवारा गया था। वहीं सभी लोगों ने अपने घरों में लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। बच्चों ने इस दीपावली के अवसर पर जमकर पटाखा व आतिशबाजी का भी लुत्फ उठाया। प्रखंड के खाड़ा, बुधामा, शाहजादपुर, नयानगर सहित विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में कई स्थानों पर दीपावली के साथ- साथ काली पूजा का भी आयोजन किया गया। नवटोल, खाड़ा एवं शाहजादपुर स्थित काली मंदिर में भक्तों द्वारा कीर्तन भजन का भी आयोजन किया गया। क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से दीपावली सम्पन्न हो गया। 5001 दीपों से जगमाया मंदिर परिसर संवाद सूत्र, आलमनगर (मधेपुरा) : दीपावली को लेकर शनिवार की शाम खुरहान के माता काली मंदिर को 5001 दीपों से सजाया गया। दीपों की सजावट काफी आकर्षण का केंद्र रहा। युवाओं ने ग्रामीणों के सहयोग से डाकिनी मंदिर सहित काली मंदिर, राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर आदि नीली पीली बत्ती से सजाया गया था। देर रात आलमनगर ड्योढ़ी में माता बम काली, खुरहान में माता दक्षिण काली सहित अन्य जगहों पर माता काली के प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा दी गयी। इसके अलावा सभी मंदिरों में छाग की बलि भी चढ़ाई गई। प्रतिमा स्थापित के बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता की पूजा अर्चना शुरू की। जिससे प्रखंड क्षेत्र रविवार को दिनभर भक्तिमय बना रहा। रंगोली व रंग-बिरंगी लाइटों से सरोबोर हुआ क्षेत्र संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : अंधकार पर प्रकाश की जीत का महापर्व दीपावली शनिवार को शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिंदुओं का मुख्य त्योहारों में दीपावली भी एक हैं। इस दिन रौशनी का विशेष महत्व होता है। इस वजह से लोग अपने अपने घर और प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीप, रंगीली लाईट तथा मोमबत्ती जलाकर सजाते हैं। दीपावली पर्व मां लक्ष्मी की उत्पत्ति की मान्यता से जुड़ा हुआ है । मान्यता है की इस दिन लक्ष्मी पूजन करनें से घर व प्रतिष्ठानों में उन्नती , समृद्धि और खुशहाली आती है। क्षेत्र के रामपुर पंचायत, दीनापट्टी सखुआ, कोल्हापट्टी, बेलो, नाढ़ी, जीतापुर, भतखोड़ा, पोखराम परमानंदपुर, रजनी, सिग्यिान, दिग्घी, हरिपुरकला, तमोट परसा पंचायत में दीपावली पर्व का खासा उत्साह देखने को मिल। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं शाम से ही अपने घरों को सजाने में तथा लक्ष्मी पूजा की तैयारी में जुट गयी थी। लड़कियां रंग बिरंगी रंगोली बनाने में व्यस्त थी। वही मुरलीगंज की निनी कुमारी, हसी, खुशी बताती है कि दीपावली में रंगोली का अलग ही महत्व है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.