धान कटाई दिवस का आयोजन
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र की बभनगामा पंचायत स्थित फतेहपुर गांव में धान कटाई दिवस का आयोजन किया
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:44 PM (IST)
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र की बभनगामा पंचायत स्थित फतेहपुर गांव में धान कटाई दिवस का आयोजन किया गया।
धान कटाई के लिए किसान रामदेव यादव का खेत का चयन किया गया। इस दौरान मास्क लगाकर शारीरिक दूरी का पालन किया गया। कार्यक्रम में पायोनियर बीज के टीएसएम हरीश कुमार सिंह ने किसानों के बीच मास्क का वितरण किया। उन्होंने किसानों को कोरोना संक्रमण से बचने की सलाह दी। पायोनियर कंपनी के प्रखंड प्रतिनिधि अविनाश कुमार ने किसानों को धान बीज की विशेषता और बेहतर पैदावार की जानकारी दी।
इस दौरान किसान मंगल यादव, शंभू यादव, ललन यादव, सेबेन यादव, रूपदेव यादव आदि किसान उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें