हर व्यक्ति करें पौधारोपण, मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति
मधेपुरा। पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। डीएम नवदीप शुक्ला ने समाहरण्
मधेपुरा। पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। डीएम नवदीप शुक्ला ने समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए हर व्यक्ति पौधे लगाएं। तभी वातावरण स्वच्छ होगा। प्रदूषण से मुक्ति के लिए सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा। कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर पौधारोपण किया गया।
मुरलीगंज : ग्राम पंचायत हरिपुर कला में जनजीवन हरियाली के तहत रविवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुखिया डॉ. लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम के तहत तिनकोनमा स्थित वार्ड संख्या 11 पंचायत भवन में 200 फलदार पौधे लगाए गए। वहीं इसके बाद मुखिया ने पंचायत में कई जगहों पर गृह ग्राम में बड़े-बड़े तालाब पर भी फलदार पौधे जैसे आम, जामुन, बरगद, नीम इत्यादि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इससे वातावरण शुद्ध होता है। इस अवसर पर मौजूद तकनीकी सहायक आशीष कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, रोजगार सेवक कार्तिक कुमार, उप मुखिया शैलेंद्र कुमार हेब्रम, सरोज कुमार, बुधन शाह, वार्ड पार्षद जेलू मंडल, प्रत्यूष आनंद, अजीत कुमार,एवं सभी युवा पीढ़ी ग्रामीण अधिकारी आदि ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधारोपण जरूरी : किरण संवाद सूत्र, गम्हरिया (मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुखिया किरण देवी व मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश चंद्रा द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया। मौके पर मुखिया किरण देवी ने कहा कि जल-जीवन के लिए हम सब मिलकर संकल्प लें कि अपने जीवन में पौधे अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पूरे पंचायत में पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सतीश चंद्र, मनरेगा कनीय अभियंता हरिशंकर राम, राजकिशोर यादव, मु. बशीर, पिटू साह, विनोद यादव, संजीव कुमार आदि मौजूद थे। प्रत्येक व्यक्ति को लगाना चाहिए पौधे : विधायक संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : मुख्यालय स्थित जगरनाथ झंवर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को वन महोत्सव सह सघन पौधारोपण कार्यक्रम का विधायक निरंजन कुमार मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मौके पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण बचाव से मानवीय संस्कृति के साथ प्रकृति के धरोहर की सुरक्षा की जा सकती है। ग्लोवल वार्मिंग से उत्पन्न खतरा को लेकर हरियाली मिशन जरूरी है। जल व वायु को स्वच्छ रखने के प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। मानव जीवन के साथ धार्मिक उद्देश्य से भी वृक्ष की महत्ता अधिक है। सरकारी व निजी स्थल पर अभियान चलाकर फलदार वृक्ष को प्राथमिकता दें। बीडीओ प्रकाश कुमार, सीओ नागेश कुमार मेहता, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान विद्यालय मैदान पर फलदार और हरा पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत में दो- दो सौ पौधारोपण किया जा रहा हैं। वहीं हथिऔंधा में चार सौ पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष राजनीति साह, पूर्व मुखिया रतनचंद दास, पीटीए किशोर झा, कनीय अभियंता स्वामी देव कंचन एवं अन्य उपस्थित थे।