दो अक्टूबर तक पंचायत में लगाए जाएंगे पांच हजार पौधे : स्वदेश
मधेपुरा। मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के बेलो में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बेलो पंचायत के मुखिया सह जि
मधेपुरा। मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के बेलो में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बेलो पंचायत के मुखिया सह जिला मुखिया संघ अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने पौधारोपण किया। मुखिया स्वदेश कुमार ने कहा कि तेजी से बढ़ते प्रदूषण, औद्योगिकरण, कल कारखाने व वाहनों से निकलने वाली जहरीली गैस से आज पूरी दुनियां में पर्यावरण को स्वच्छ और संरक्षित रखना बड़ी चुनौती बन चुकी है। पर्यावरण में असंतुलन से ग्लोबल गैस वार्मिंग, ओजोन परत में छेद एवं जलवायु परिवर्तन सहित अन्य समस्याओं से आज पूरी दुनिया जूझ रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण देने के लिए सभी लोगों को जागरूकता के साथ पहल करने की जरूरत है। इसके लिए पंचायत में सड़कों के किनारे, सार्वजनिक स्थलों व जिली लोगों के भूमि पर इमारती एवं फलदार पौधे लगाकर पंचायत को हरित पंचायत बनाने का प्रयास किया जाएगा। अगले वर्ष तक पंचायत में पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को दो अक्टूबर तक पूरा करलिया जाएगा। उन्होंने लोगों को किसी भी शुभ अवसर पर एवं वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की। मौके पर पंचयात रोजगार सेवक मनीष कुमार, वार्ड सदस्य संजीव कुमार उर्फ नीरज, व्रजेश कुमार, बिजली ऋषिदेव, भोला ऋषिदेव, रघुनंदन यादव, सलेंद्र ऋषिदेव सहित अन्य मौजूद थे।