82 लोगों को राशन व 250 मास्क का किया गया वितरण
मधेपुरा। रोटी बैंक के द्वारा शनिवार को 82 लोगों को चावल दाल आलू और मास्क बांटा गया। स
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:06 AM (IST)
मधेपुरा। रोटी बैंक के द्वारा शनिवार को 82 लोगों को चावल, दाल, आलू और मास्क बांटा गया। साथ ही 250 मास्क पुलिस अधीक्षक को पुलिस कर्मियों के लिए दिया गया। अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस जिस तन्मयता और मुस्तैदी से काम कर रही है। उसकी जितनी सराहना की जाय कम है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों को परेशानी न हो इसके लिए रोटी बैंक के तहत भोजन दी जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब लोगों के मदद के लिए ही रोटी बैंक बनाया गया है। इसमें शहर के सभी वार्ड सदस्यों को भी जोड़ा गया है। वहीं किसी भी व्यक्ति के द्वारा सूचना मिलने पर तत्काल राशन मुहैया कराया जाता है। कोई भी व्यक्ति गरीब व लाचार व्यक्ति की सूचना 8210943914 पर दे सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें