सिंहेश्वर बाजार को किया गया सैनिटाइज
मधेपुरा। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम व जागरूकता को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह म
मधेपुरा। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम व जागरूकता को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं प्रशासन सिंहेश्वर बाजार को सैनिटाइज करने के लिए पूरे बाजार में सड़कों पर स्प्रे करवाया गया। बाजार भी बंद करवाए जा रहे हैं। प्रशासन की अपील पर शहर के बाजार बंद रहा। आपातकालीन सेवाओं से संबंधित दुकानें खुली रही। इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार चौधरी, सीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल के निर्देश पर कर्मचारियों ने दमकल वाहन से शहर की सड़कों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का स्प्रे करवाया। साथ ही प्रशासन ने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की। बीडीओ व सीओ ने कहा कि लोग आवश्यक कार्य हो तो ही घरों से निकलें। इस महामारी का बचाव एवं जागरूकता ही उपाय है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जानकारी हो कि कोरोना वायरस के कारण सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी करने के बाद क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल सिंहेश्वर धाम में भी मुख्य मंदिर का मुख्य द्वार पूजा-अर्चना बंद है।