Move to Jagran APP

अधिकार को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे गुंजन

मधेपुरा। पेशे से गुंजन कुमार सिंह शिक्षक हैं। लेकिन उनका लगाव समाज सेवाभाव का है। समाज से

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:12 AM (IST)
अधिकार को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे गुंजन
अधिकार को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे गुंजन

मधेपुरा। पेशे से गुंजन कुमार सिंह शिक्षक हैं। लेकिन उनका लगाव समाज सेवाभाव का है। समाज सेवाभाव के तहत वह लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं। वह लोगों को भोजन के अधिकार के महत्व को समझाते हैं। स्कूल समय के बाद वह गरीबों के बीच अपना समय देते हैं। उनका कहना है कि वर्तमान परिवेश में लोगों की जरूरतें बढ़ गई है। जरूरत के हिसाब से लोग अपनी इच्छाओं की पूर्ति नहीं कर पाते हैं। इस वजह लोग भूख नहीं मिटा पाते है। लोग कैसे खुशी से जीवन यापन कर सके। इसके लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। वह पिछले छह साल इस अभियान में लगे हुए हैं। इस अभियान में गुंजन को आसपास के लोगों का साथ मिल रहा है। गरीब परिवारों में गुंजन के प्रयास का असर दिख रहा है। लोग उनके बातों से प्रभावित होकर अपना रोजगार अपना लिए हैं। इलाके लोग खेती और मजदूरी को अपना साधन बना चुके हैं। दर्जनों गरीब परिवार बटायदारी का खेती कर रहे हैं। लोग खेतों में साग सब्जी उपजा कर पेट भर रहे हैं। इस इलाके में गुंजन के बातों से प्रभावित कर कई लोग केले की खेती कर रहे हैं। लोग कहते है कि गुंजन की वजह वह समृद्ध हो रहे हैं। जहां खाने को लाले पड़े थे। वहां खेती लोगों के जीवन यापन बड़ा सहारा बना हुआ है। उनके प्रयासों की सराहना आसपास के गांव में हो रही है। उदाकिशुनगंज प्रखंड की जौतेली पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिदी में गुंजन शिक्षक हैं। वह सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। योजना के लाभ के लिए वह व्यवस्था के बारे में भी बताते हैं। वे कहते हैं कि समाज की सेवा करना बड़ी बात है। वह शिक्षक होते हुए भी कुछ समय गरीबों के लिए निकालते है। वह आजीवन गरीबों को समृद्ध करने का काम करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.