Move to Jagran APP

नौ डिग्री तक लुढ़का तापमान, कनकनी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

मधेपुरा। पिछले एक सप्ताह से कपकपा देने वाली ठंड से जिलेभर के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 01:45 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 06:16 AM (IST)
नौ डिग्री तक लुढ़का तापमान, कनकनी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
नौ डिग्री तक लुढ़का तापमान, कनकनी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

मधेपुरा। पिछले एक सप्ताह से कपकपा देने वाली ठंड से जिलेभर के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पछुआ हवा के चलने से मौसम में कनकनी काफी बढ़ गई है। इस वजह से लगातार ठंड बढ़ रही है। बढ़ते ठंड का आलम ये है कि सुबह एवं शाम में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को सुबह से दोपहर तक कुहासा छाया रहा है। वहीं सोमवार को दोपहर के बाद कुछ समय के लिए धूप निकली। परंतु मौसम में कनकनी के कारण धूप का ज्यादा असर नहीं दिखा। मौसम के साथ सामंजस्य बैठाना हो रहा मुश्किल: हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में पारा में लगातार गिरावट हो रही है। तापमान में गिरावट एवं पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ने के कारण लोगों का मौसम के साथ सामंजस्य बैठाना मुश्किल हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों एवं बुर्जुगों को हो रही है। इस वजह से सरकारी एवं निजी स्कूलों में भी छात्रों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। वहीं दैनिक कार्य करने वाले मजदूरों एवं राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। बढ़ते ठंड में प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

loksabha election banner

कुमारखंड : पारा में गिरावट एवं लगातार चल रहे पछुआ हवा के चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को पारा गिरकर नौ डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर के बाद धूप निकलने से भी लोगों को राहत नहीं मिली। लगातार सर्द हवा के चलने से पूरे दिन कनकनी बनी रही। वहीं ठंड बढ़ने से शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। बढ़ते ठंड को ले अब तक प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। इस ठंड में स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति लगातार घट रही है। इसको लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मंगल पोद्दार ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया।

बिहारीगंज : पिछले एक सप्ताह से तापमान में हो रहे गिरावट से ठंड काफी बढ़ गई। बढ़ती ठंड का आलम ये है कि मकर संक्रांति पर्व को लेकर भी प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में शाम ढलते ही सन्नाटा छा गया। इस भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के चारों ओर बैठे नजर आए। सुबह में कुहासा रहने के कारण यातायात भी प्रभावित हो रही है। इस ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी राहगीर, किसान एवं दैनिक मजदूरों को हो रही। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में भी प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में काफी आक्रोश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.