मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए चला जागरूकता अभियान
फोटो - 14 एमएडी 53 एवं 56 मधेपुरा। अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को दमयंती मेहता बालिका उच्च
फोटो - 14 एमएडी 53 एवं 56
मधेपुरा। अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को दमयंती मेहता बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य प्रभाष कुमार के नेतृत्व में मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मौके जदयू नेता सुमन कुमार सिंह,प्रीतम कुमार,मिथिलेश कुमार,मेहता महेंद्र कुमार सिन्हा ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित किया।
ग्वालपाड़ा : मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुखिया सहित सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। मौके पर बीडीओ ने सभी से मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया। बीडीओ ने कहा कि जल जीवन हरियाली को लेकर यह मानव श्रृंखला काफी अहम है। इस में सभी लोगों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। समाज में इसके लिए लोगों को प्रेरित करने की जरूरत है।
चामगढ़ : मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के भीखा संती कुंजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जीतापुर में जल जीवन -हरियाली अभियान नशा मुक्त बिहार बाल-विवाह दहेज प्रथा के खिलाफ 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी ने लोगों को बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लेने की अपील की। मौके पर गजेन्द्र मंडल, जीवछ मंडल,त्रिवेणी यादव, मु.ईरफान,बैजू कुमार,बिमल कुमार, टुन्ना कुमार, रविंद्र राम, अमोल कुमार, प्रवीण कुमार, विकास आनंद, रविंद्र कुमार,मनोज कुमार, सीताराम सहित कई मौजूद थे।
पुरैनी : प्रखंड के डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल मैदान पर जल-जीवन-हरियाली,शराबबंदी,बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में 19 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर बैठक हुई। बैठक में एसडीएम एसजेड हसन ने कहा कि प्रकृति प्रदत पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जल-जीवन-हरियाली का सफल क्रियान्वयन जरुरी है। शराब मुक्ति,बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के पक्ष में समाजिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पेड़ लगाना और जल का संचय कराना जरूरी है। जिससे आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण मिल सकें। मौके पर प्रखंड प्रमुख सविता कुमारी,बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ रामअवतार यादव,प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुभाष प्रसाद सिंह,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक झा,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कृष्ण प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार, बीआरपी ममता कुमारी, लोहिया स्वच्छता अभियान के प्रखंड समन्वयक खुशबू कुमारी, मनरेगा कनीय अभियंता जय कुमार सिंह सहित कई मौजूद थे।