24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन
मधेपुरा। शहर के पश्चिमी बायपास रोड के समीप आगामी एक फरवरी से होने वाले 24 कुंडीय गाय˜
मधेपुरा। शहर के पश्चिमी बायपास रोड के समीप आगामी एक फरवरी से होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुरान कथा को ले भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के बाद ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सहरसा के डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि पृथ्वी हमारी मां है। मां की पूजा करना हमारा कर्तव्य है। यज्ञ करने के लिए मां धरती को भी संस्कारित किया जाना अनिवार्य है। इसको लेकर भूमि पूजन किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी एक फरवरी से चार फरवरी तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों को इस यज्ञ में शामिल होने की अपील की। मौके पर ललन कुमार सिंह, मनीषा साध्वी, दीपा, चंदन अरविद, निखिल, रंधीर, राहुल, सावन, प्रो. अशोक कुमार, विश्वनाथ प्र. यादव, मुकेश, बेला कुमारी, दिनेश लाल, मीनू वर्मा, माधव प्र. यादव, अशोक कुमार अमर, विरेंद्र यादव, भवेशानंद भारती, इंद्रदेव स्वर्णकार, नारायण सहनी, दयानंद यादव, स्वदेश कुमार, सीता देवी, किरण, नीलम कुमारी, अनीता गुप्ता, लालमणि देवी, ममता कुमारी, सीता देवी, माला देवी सहित अन्य मौजूद थे।