शहजादपुर में खुला धान क्रय केंद्र
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड की आदर्श पंचायत शाहजादपुर में प्राथमिक कृषि साख समिति के बैनर
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड की आदर्श पंचायत शाहजादपुर में प्राथमिक कृषि साख समिति के बैनर तले धान क्रय केंद्र का शुभारंभ पैक्स अध्यक्ष रामशंकर सिंह एवं पप्पू कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष रामशंकर सिंह ने कहा कि इस पैक्स में गोदाम के निर्माण के बाद यहां के किसानों को पैक्स के माध्यम से मिलने वाली सारी सुविधाओं का लाभ मिलने लगा है। इस गोदाम की क्षमता दो हजार एमटी है। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि ऑन लाइन निबंधन के बाद ही धान दें, साथ ही क्रय केंद्र पर साफ- सुथरा धान लेकर आएं। पैक्स अध्यक्ष राम शंकर ने बताया कि धान का समर्थन मूल्य विभाग द्वारा 1815 रुपये प्रति क्विटल निर्धारित किया गया है। इस मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार शर्मा ने कहा कि जिस उम्मीद से सभी लोगों ने तीसरी बार लगातार रामशंकर सिंह को अध्यक्ष के पद पर बैठाया है,उस नाते पूरी ईमानदारी से धरातल पर सभी योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाना इनका मुख्य दायित्व बनता है। इस मौके पर पैक्स गोदाम में किसानों से तैयार फसल धान की खरीदारी भी किया गया। पैक्स गोदाम के उदघाटन और फसल की खरीदारी से किसानों में प्रसन्नता भी देखी गई। पैक्स अध्यक्ष रामशंकर ने अंत मे कहा कि किसानों की सेवा व लाभ दिलाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर किसान गजेंद्र प्रसाद सिंह, सुधांशु शेखर, सोना सिंह, पैक्स सदस्य राकेश सिंह, पप्पू शर्मा, गौरव कुमार, मदन सिंह, राजीव, शिवेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।