जांच में जब्त किए गए 200 से अधिक वाहन
मधेपुरा। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को शहर में कमांडो
मधेपुरा। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को शहर में कमांडो दल के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान के दौरान दो सौ से अधिक बाइक की जांच की गई। इसमें ट्रिपल लोड एवं बिना कागजात के 19 बाइक को जब्त कर बाइक सवार से जुर्माना वसूला गया। जानकारी हो कि जिला मुख्यालय सहित आस-पास के थाना क्षेत्र में लगातार घट रही आपराधिक घटना के बाद पुलिस हरकत में आई। अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर मुख्यालय में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मुख्यालय में कई जगहों पर चलाया गया। सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आपराधिक घटना पर अंकुश लगाने को लेकर मुख्यालय स्थित विभिन्न चौक चौराहों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में तेज गति से बाइक चलाने वाले बाइक सवार पर भी पुलिस को नजर रखने का निर्देश दिया गया है।