सीएए व एनपीआर के नाम पर जनता को बरगला रहे विपक्षी दल : भाजपा
मधेपुरा। भाजपा नगर कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को भाज
मधेपुरा। भाजपा नगर कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र दव, जलाध्यक्ष स्वदेश यादव, हिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता राय, शिक्षक प्रकोष्ठ के डॉ. आभाष आनंद, नगर अध्यक्ष अंकेश गोप सहित अन्य ने संबोधित किया। बैठक में सीएए और एनपीआर पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित में काम कर रही है। नागरिकता छीनने की नहीं नागरिकता देने की बात कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने कई फैसला लिया है,जो देश हित में है। विरोधी दल जनता को सीएए को मुद्दा बनाकर बरगला रहा है। जिलाध्यक्ष स्वदेश यादव ने कहा कि कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। और देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अंकेश गोप ने कहा कि भाजपा काम पर विश्वास करती है और काम के बदौलत है। जिला एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे दोबारा काम करने का मौका दिया है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान पूर्वक काम करने के लिए कहती है। कार्यक्रम को कॉपरेटिव प्रकोष्ठ के दिलीप यादव, नगर मंत्री सुनील सिंह, जिला महामंत्री दिलीप सिंह, डॉ. आभास आनंद, रीता राय, अरुण कुमार, सुधांशु कुमार ने भी संबोधित किया। बैठक में दीपक यादव, अमरदीप राय, दीपक चौरसिया, सौरव यादव, मनोज राम, सुभाष कुमार, आनंद झा, दिवाकर भारती, अर्चना प्रिया, लकी देवी, विभा देवी, संजय, विक्की विनायक, उमेश यादव, विक्रांत आनंद, सानू भारद्वाज, विनीता कुमारी, रिपु कुमार,सुभाष साह, प्रिस कुमार, रवि कुमार, सतीश चंद्र, पिकेश कुमार, मन्नू कुमार, पिटू कुमार, बबलू राम, अभिमन्यु राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।