Move to Jagran APP

सीएए के प्रति भाजपा कार्यकर्ता लोगों को करेंगे जागरूक

मधेपुरा। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रणविजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई। मौके

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 02:07 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:13 AM (IST)
सीएए के प्रति भाजपा कार्यकर्ता लोगों को करेंगे जागरूक
सीएए के प्रति भाजपा कार्यकर्ता लोगों को करेंगे जागरूक

मधेपुरा। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रणविजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता रवींद्र चरण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने नागरिकता कानून के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से इस कानून के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचाने का सुझाव दिया। जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि नागरिकता कानून के समर्थन में 66 प्रतिशत वोटिग हुई। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के द्वारा इस कानून का दुष्प्रचार किया जा रहा है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर टीम गठित कर इस कानून की सही जानकारी प्रत्येक लोगों तक पहुंचाने को कहा। बैठक में कानून की सही जानकारी प्रत्येक लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा तथा कहा विपक्ष हिदू मुसलमान कर आम जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। मौके पर मौजूद डॉ. बलराम मेहता, श्याम देव् मेहता, सुनील कुमार सिंह,कृष्ण कुमार सिंह, गणेश पोद्दार, मुरली मनोहर दास,रंजीत कुमार, शंभु प्रसाद यादव, रुद्रानंद पाठक, जय कुमार यादव, चन्द्रकिशोर सिंह,शिव कुमार सिंह, सहित अन्य भाजपा कार्यकता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.