जनता दरबार में आधा दर्जन मामलों की हुई सुनवाई
फोटो - 17 एमएडी 54 संवाद सूत्र,बिहारीगंज(मधेपुरा): थाना परिसर में शनिवार को अंचल कार्यालय
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:16 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:16 AM (IST)
फोटो - 17 एमएडी 54
संवाद सूत्र,बिहारीगंज(मधेपुरा): थाना परिसर में शनिवार को अंचल कार्यालय के तत्वाधान में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी नवीन शर्मा ने बताया कि जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। वहीं पूर्व के आधे दर्जन आवेदन की सुनवाई की गई। जबकि जरूरत मंदों से दाखिल खारिज, लगान रसीद आदि के आवेदन प्राप्त किए गए। मौके पर थानाध्यक्ष बीडी पंडित, एएसआई अनिल कुमार ¨सह, राजस्व कर्मचारी दिनेश चौधरी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें