Move to Jagran APP

आग लगने से छह घर जलकर राख

फोटो - 17 एमएडी 75 संवाद सूत्र,अरार(मधेपुरा): ग्वालपाडा प्रखंड के शाहपुर पंचायत में आग लग

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:15 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:15 AM (IST)
आग लगने से छह घर जलकर राख
आग लगने से छह घर जलकर राख

फोटो - 17 एमएडी 75

loksabha election banner

संवाद सूत्र,अरार(मधेपुरा): ग्वालपाडा प्रखंड के शाहपुर पंचायत में आग लगने से छह घर एवं तीन मवेशी सहित दस हजार नकदी सहित लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की सम्पति जल कर राख हो गया। सीओ रविश कुमार, सीआई कपिलदेव पासवान के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर प्रत्येक परिवार को तत्काल दो-दो हजार रुपये का भुगतान किया गया। पंचायत प्रतिनिधि मुखिया प्रतिनिधि विनोद ¨सह सरपंच प्रतिनिधि रोशन ¨सह के द्वारा सहायता किया गया। जानकारी के अनुसार ग्वालपाड़ा प्रखंड के शाहपुर पंचायत के जमूनियां रही टोला में शनिवार दिन के लगभग ढाई से तीन बजे के आस-पास अचानक आग लगने से लगभग आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया। आग लगने से भूषन मंडल, मनटन मंडल, रमण मंडल, होशियार यादव, चंदेश्वरी यादव, डोमी यादव की घर सहित घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, नकदी जल कर राख हो गई। वहीं भूषण मंडल की एक गाय एवं एक बछड़ा एवं मनटन मंडल की एक गाय एवं घर में रखे दस हजार रुपया नकद भी जल कर राख हो गया। सभी कपड़ा, अनाज अन्य सामान जल कर राख हो गई। घटना के बारे में बताया गया कि दिन के लगभग चार बजे के आस -पास अचानक भूषण मंडल के घर में आग लग गई। घटना के समय घर के सभी सदस्य धनकटनि के लिए बहियार में था। घर में छोटे -छोटे बच्चे थे। आग कि लपटें इतनी तेज थी की देखे ही देखते आधा दर्जन घर को अपने आगोश में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद ¨सह, सरपंच प्रतिनिधि रोशन ¨सह अन्य ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक देखते ही देखते छह घर तीन मवेशी, अनाज, कपड़ा बर्तन जल कर राख हो गई। घटना की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि विनोद ¨सह एवं सरपंच प्रतिनिधि रौशन ¨सह के द्वारा सीओ रविश कुमार को एवं थानाध्यक्ष अरुण कुमार को दी गई। सीओ रविश कुमार एवं सीआई कपिलदेव पासवान घटनास्थल पर पहुंच जानकारी प्राप्त कर प्रत्येक पीड़ित परिवार को तत्काल दो-दो हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई। वहीं मुखिया प्रतिनिधि विनोद ¨सह के द्वारा अपने स्तर से अन्य सहायता दिया जा रहा है एवं सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.