देसी कट्टा व आठ कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
मधेपुरा। कुमारखंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोरलाही गांव से एक बदमाश को एक कट्टा
मधेपुरा। कुमारखंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोरलाही गांव से एक बदमाश को एक कट्टा, आठ कारतूस, एक बाइक व दो खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुमारखंड थाना क्षेत्र के कोरलाही में कुछ बदमाश किसी अपराध की घटना को अंजाम देने की मकसद से जुटा है। कुमारखंड थानाध्यक्ष सियावर मंडल को निर्देश दिया गया कि दल बल के साथ कोरलाही पहुंच बदमाश को गिरफ्तार करें। थानाध्यक्ष दल बल के साथ जैसे ही कोरलाही पहुंचे तो देखा कि एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। पुलिस ने दोनों युवक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति कट्टा निकाल फायर करने लगा। पुलिस ने खदेड़कर बाइक के पीछे बैठ गोली चलाने वाले अपराधी को दबोच लिया। दूसरा बदमाश बाइक छोड़ भागने में सफल हो गया। पकड़ा गया बदमाश त्रिलोक कुमार बेलारी ओपी क्षेत्र के जमुआहा का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस एक कट्टा, आठ कारतूस, दो खाली खोखा, एक बाइक व एक मोबाइल बरामद किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से से पूछताछ की जा रही है। बदमाश त्रिलोक कुमार के खिलाफ कुमारखंड थाना में पूर्व में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भागे एक अपराधी के संबंध में गिरफ्तार अपराधी से जानकारी प्राप्त की जा रही है बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जिले में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर एसडीपीओ अजय नारायण यादव, कुमारखंड थानाध्यक्ष सियावर मंडल मौजूद थे।