भूमि विवाद में की हवाई फाइरिग, एक गिरफ्तार
मधेपुरा। शहर के भिरखी सुखासन रोड में गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:05 AM (IST)
मधेपुरा। शहर के भिरखी सुखासन रोड में गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। यद्यपि किसी को गोली नहीं लगी है। दोनों गोली दीवार में लगी। पुलिस ने मामले में विधायक के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला के पुत्र संतोष कुमार व राणा कुमार के बीच जमीन विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर गुरुवार को विवाद बढ़ गया। इसके बाद पूर्व विधायक के पुत्र संतोष कुमार ने लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी। गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गोलीबारी को लेकर संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो लाइंसेंसी राइफल भी जब्त कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें