Move to Jagran APP

मुखिया पति हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

मधेपुरा। ग्वालपाड़ा प्रखंड की सरौनीकला पंचायत की मुखिया बेबी कुमारी के पति राजीव कुमार गु

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 02:22 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 02:22 AM (IST)
मुखिया पति हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार
मुखिया पति हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

मधेपुरा। ग्वालपाड़ा प्रखंड की सरौनीकला पंचायत की मुखिया बेबी कुमारी के पति राजीव कुमार गुप्ता हत्याकांड मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत अप्राथमिक अभियुक्त राजीव कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिहारीगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि राजीव कुमार मंडल मुखिया पति हत्याकांड के मुख्य आरोपी नवीन मंडल का शातिर साथी है। इसको मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिससे पुछताछ और वैज्ञानिक अनुसंधान में हत्याकांड में संलिप्तता उजागर होने पर हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुछताछ में उसने कई संलिप्त का नाम उजागर किया है। जिसकी छानबीन की जा रहीं है। इधर फरार नामजदों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस हत्याकांड के पुलिस अनुसंधान में सरौनीकला के सरपंच को फुलेश्वर मंडल को साजिशकर्ता के रूप में एवं नामजद बंटी मेहरा को जेल भेजा जा चुका है। इसके बावजूद मुख्य हत्यारा नवीन मंडल की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इस हत्याकांड के बाद से ही सरौनीकला में दहशत कायम है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.