मार्बल उतारने के दौरान दबकर तीन मजदूर जख्मी
मधेपुरा। शहर के वार्ड संख्या आठ स्थित शांतिनगर मुहल्ले में शनिवार की सुबह ट्रक से मार्बल उ
मधेपुरा। शहर के वार्ड संख्या आठ स्थित शांतिनगर मुहल्ले में शनिवार की सुबह ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान शरीर पर गिरने से तीन मजदूर जख्मी गए। जख्मी को पीएचसी पहुंचाया गया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ शांतिनगर मुहल्ले में जुगलकिशोर अग्रवाल और राजेश अग्रवाल ने अपने नवनिर्मित भवन के लिए ट्रक से मार्बल मंगवाया था। मार्बल उतारने के लिए कुछ मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। इसी दौरान मार्बल गिरने से तीन मजदूर जख्मी हो गए। घटना में नपं क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 निवासी मजदूर चंद्रकिशोर पासवान (45), शिवकुमार पासवान (30) और राजा कुमार (28) मार्बल के नीचे दबकर जख्मी हो गए। काफी मशक्कत के बाद मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं डाक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तीनों सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ितों के द्वारा आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।