Move to Jagran APP

फसल में लगा दी आग, किसानों को क्षति

मधेपुरा। बिषपट्टी पंचायत के तुलसियाही गांव के पास धान की फसल के ढेर में आग लगा दी गई। इससे

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 05:59 PM (IST)
फसल में लगा दी आग, किसानों को क्षति
फसल में लगा दी आग, किसानों को क्षति

मधेपुरा। बिषपट्टी पंचायत के तुलसियाही गांव के पास धान की फसल के ढेर में आग लगा दी गई। इससे किसानों को भारी क्षति पहुंची है। घटना गुरुवार की रात करीब 12 बजे की है। तुलसियाही वार्ड चार के पीड़ित किसान पिटू सिंह और मीना देवी ने बताया कि चार बीघा में धान की फसल पकने के बाद काटकर उसके तैयारी करने के लिए तुलसियाही और शिवरामपुर के बीच एक खेत में रखा था। इसमें अज्ञात लोगों ने गुरुवार की रात करीब बारह बजे आग लगा दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर बने बासा पर सो रहे एक किसान ने अचानक जगने पर आग की लपटें देख हल्ला मचाया। किसान के हल्ला पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। ग्रामीणों ने पास के बोरिग से मोटर पंप लगाकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। बावजूद अधिकांश धान की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आलमनगर में दमकल होने की जानकारी नहीं थी। अन्यथा आग से फसल को बचाने में मदद मिलती। जबकि अगलगी की वारदात पर आलमनगर के बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष के सरकारी या निजी नंबर पर फोन कर ससमय दमकल को बुलाया जा सकता है। लेकिन जानकारी न रहने के कारण किसानों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा। पीड़ित किसान पिटू सिंह ने चंद्रसारा के चंदेश्वरी प्रसाद सिंह का दो बीघा जमीन लीज पर लेकर खेती करता था। वहीं मीना देवी ने भी चंदसारा के राजकिशोर सिंह का एक बीघा और संतोष सिंह का एक बीघा जमीन लीज पर लेकर धान की फसल लगाई थी। उधर घटना की जानकारी पर अंचलाधिकारी सिन्हा अभय कुमार, थानाध्यक्ष उदय कुमार, सरपंच चंदेश्वरी शर्मा, जदयू नेता चंदेश्वरी सिंह आदि पहुंचकर घटना का जायजा लिया। अंचलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित किसान को नियमाकुल सहायता राशि दी जाएगी। वहीं फसलों को जलाने के मामले को लेकर महागठबंधन के विधानसभा प्रत्याशी राजद नेता इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने किसानों को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना अत्यंत ही निदनीय और दुखदाई है। एक तो इस बार मौसम की मार की वजह से किसान बेहाल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.